गर्मी में बालों की बदबू को ऐसे करें दूर


Grihshobha team June 4, 2026 www.grihshobha.in

गरमी में बालों में पसीने की बदबू को दूर करने के लिए कुछ होममेड टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपके बाल डैमेज होने की बजाय और ब्यूटीफुल हो जाएंगे.

एप्पल साइडर विनेगर बदबूदार स्कैल्प के लिये फायदेमंद होता है, क्योंकि ये नैचुरल हेयर क्लींजर होता है.

नींबू में मौजूद एस्ट्रिजेंट गुण बालों से बदबू हटाने में मदद करता है. साथ ही यह बैक्टीरिया को भी कम करता है जो डैंड्रफ का कारण होते हैं और बालों को भी चमकदार बनाता है.

टमाटर का रस आपके बालों से बदबू को दूर करने में मदद करता है और यह आपके बालों में pH लेवल को बैलेंस करने में भी मदद करता है.

बेकिंग सोडा बदबूदार बालों के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले होममेड टिप्स में से एक है, यह आपके बालों में औयल और बदबू को दूर करने में मदद करता है.