गर्मियों में इन टिप्स को फौलो कर बालों को रखें हेल्दी
Grihshobha teamअप्रैल 8, 2026www.grihshobha.in
भृंगराज का तेल जो बालों को मोटा और सेहतमंद बनाने के लिए सबसे पुराना और फायदेमंद नुस्खा है.
डाइट में विटामिन सी की कमी के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं और बालों में डैंड्रफ की समस्या होने लगती है, लेकिन आवंले खाने और बालों में आवंला औयल की मालिश करने से बालों की सभी प्रौब्लम दूर हो जाती हैं.
दही से बालों पर मसाज करके और 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद शैंपू से सिर धो लें. बालों पर दही लगाने से बाल मजबूत होने के साथ कोमल और मुलायम भी बनते हैं.
झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए छाछ, दालचीनी, तरबूज, अंगूर आदि चीजों को खाना चाहिए. इसे खाने से बौडी को न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी होते हैं.
रात में 2 चम्मच मेथी दाने को पानी में भिगो दें. अगली सुबह वो पानी पी लें. बचे हुए मेथी दाने को पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाकर 20 मिनट बाद धो लें. इससे आपके बाल जल्दी घने, लंबे और मजबूत बनेंगे.