गर्मियों में बालों का इस तरह रखें ख्याल


Grihshobha team अप्रैल 16, 2026 www.grihshobha.in

बालों को मजबूती देने के लिए उन्हें पूरा पोषण देना बहुत जरूरी है. यह पोषण उन्हें ऑयलिंग से मिलता है. वीक में कम से कम एक या दो बार सिर में तेल जरूर लगाएं.

बालों को पोषण देने के लिए ऑयलिंग जरूरी है, लेकिन इसके लिए तेल आप हमेशा बालों की जरूरत के अनुसार चुनें. नारियल तेल सभी परेशानियों को दूर करने के लिए बेस्ट माना जाता है.

गर्मी में बालों के लिए कुछ हेयर मास्क बहुत काम के साबित होते हैं. ये बालों को पूरा पोषण देकर उनकी चमक लौटाते हैं.

एलोवेरा और नारियल तेल का हेयर मास्क , ये हेयर मास्क आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

दही और शहद का हेयर मास्क, ये हेयर मास्क बालों को मॉइस्चराइज करने और उन्हें पोषण देने में मदद करता है.