गर्मियों में इस तरह रहें हैल्दी


Grihshobha team अप्रैल 14, 2026 www.grihshobha.in

गर्मियों में मसालेदार भोजन का सेवन न करें, इस मौसम में ऐसा खाना पचाना मुश्किल होता है.

हल्का आहार लें, पेट में कुछ जगह खाली छोडें- बहुत ज़्यादा पेट भर न खाएं.

मौसमी फल और सब्ज़ियां आपको मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत देती हैं. इनमें उचित पोषक पदार्थ होते हैं जो बीमारियों से लड़ने में मदद करते हें.

शराब या कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचें. इसके बजाए सादा पानी पीएं या चाहें तो पानी में थोड़ा चीनी और नमक मिला लें. इससे आपके शरीर में हाइड्रेशन बना रहेगा,

गर्मियों में अपनी हाइजीन का ध्यान रखना ज़रूरी है, एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है.