गर्मियों में नहीं फैलेगा आपका मेकअप, बस फौलो करें ये स्टेप्स


Grihshobha team May 30, 2026 www.grihshobha.in

मेकअप से पहले चेहरे को अच्‍छे से धो लें. इसके बाद कॉटन से पूरे चेहरे पर गुलाबजल लगाएं. इससे मेकअप देर तक टिका रहता है.

गर्मियों में अगर लिपस्टिक को ज्‍यादा देर तक शाइनी बना कर रखना है तो पहले होंठों पर अच्‍छे से फाउंडेशन से मसाज करें. वहीं मैट की लिपस्टिक लगाने से पहले हल्का लिप ग्लॉस लगाएं.

मेकअप में फाउंडेशन लगाने में कोई गड़बड़ी न करें. इससे गलती से भी हथेली से न रगडें. इसे पहले डॉट में लगाएं. फिर उंगुलियों की मदद से चेहरे की स्किन से मिलाएं और एक सामान लगाएं. 

वहीं जिन लोगों की स्किन ऑयली है तो उनके लिए फेस सीरम का इस्‍तेमाल जरूरी होता है. ऐसे लोग मेकअप से पहले चेहरे पर सीरम लगाएं इससे ऑयलीनेस कम होगी.