नींबू द्वारा किया गया मैनीक्योर काफी लाभकरी होता है. चलिए जानते हैं कि चमकदार नाखून पाने के लिए आप इसका प्रयोग कैसे कर सकती हैं.
अपने नाखूनों को 2-4 मिनट के लिए गरम पानी में डाल कर उसे नींबू से रगडिए. इससे उगंलियों का कालापन चला जाएगा. यह करने के बाद अपनी उंगलियों को गरम पानी से धो लें ओर क्रीम लगा लें.
गरम पानी में नमक और नींबू निचोड़ लें और उसमें 5-7 मिनट के लिए अपनी उंगलियों को डुबोएं और ब्रश की मदद से उन्हें साफ करें.
केवल नींबू के प्रयोग से त्वचा के ड्राई हो जाने का डर रहता है पर अगर आप ग्लिसरीन का उपयोग करेगीं तो आपके नाखून चमक उठेगें.
जहां आप नींबू का उपयोग मेनीक्योर के लिए करेगीं वहीं पर शक्कर का उपयोग स्क्रब के रूप में होगा. नींबू के रस में थोड़ी सी चीनी मिला लें और उससे स्क्रब करें.