गर्मियों में लगाएं ये पौधे, तपती धूप में भी नहीं मुरझाएंगे


Grihshobha team मई 8, 2026 www.grihshobha.in

गुड़हल का पौधा लगाने के लिए मार्च से अक्टूबर के बीच का समय बेहतर होता है इसे कुछ जगहों पर जसुद, शो फ्लावर और चाइना रोज भी कहा जाता है.

विंका पौधे को पूरी धूप के साथ साथ कम मांटिनेंस की जरूरत होती हैं. इसकी देसी प्रजाति में हल्के पर्पल और सफेद फूल आते हैं.

गर्मियों के मौसम में यह झाड़ीनुमा पौधा छोटे-छोटे बहुत सारे फूलों से भर जाता है. चांदनी के फूल को जूही या रातरानी या चमेली भी कहते हैं.

यह कैक्टस प्रजाति का पौधा है. इसे स्लेंडर स्पर्ज या अफ्रीकन मिल्क बुश के नाम से भी जाना जाता है,इसका तना कांटों से भरा होता है, यह अफ्रीकन पौधा हैं.

मोगरा का मोहक सुगंध इसकी सबसे बड़ी पहचान है. तेज़ धूप मिलने पर इसके फुल ज्यादा खिलते हैं व इसे समय समय पर कटिंग की जरूरत होती है.