गर्मियों में गुलाब जल का इस तरह करें इस्तेमाल और पाएं ग्लोइंग स्किन
Grihshobha team
अप्रैल 27, 2026
www.grihshobha.in
गुलाब जल को आप रुई में भिगोकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं लेकिन आप चाहें तो गुलाब जल को इन तरीकों से भी इस्तेमाल में ला सकते हैं
नींबू में अम्लीय गुण होता है जबकि गुलाब जल में ठंडक देने का. जब इन दोनों को साथ में मिलाया जाता है तो यह एक बेहतरीन उत्पाद बन जाता है.
चंदन पाउडर के साथ गुलाब जल मिलाकर लगाने से एक ओर जहां चेहरे पर निखार आता है वहीं मुंहासों की समस्या भी दूर हो जाती है.
रूप निखारने के लिए मुलतानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है. इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आता है
अदरक के साथ गुलाब जल को मिलाकर लगाना भी है फायदेमंद. मुंहासों की समस्या को दूर करने के लिए कारगर उपाय है.