गर्मी में चेहरे पर लगाएं तरबूज का जूस


Grihshobha team May 15, 2026 www.grihshobha.in

लाल तरबूज में वर्णक एक नेचुरल सनस्क्रीन गार्ड होता है, जो सनबर्न को ठीक करता है.

एक मिक्सर में तरबूज के कुछ टुकड़े लें और पीस लें, और फिर इसके रस को सीधा स्किन पर रब करें.

आप चाहें तो रूई को रस में भिगोकर धूप से प्रभावित हिस्सों पर लगा सकते हैं. इसे लगभग 15 मिनट तक सूखने के बाद धो लें. इससे धूप में डैमेज होने वाली स्किन से आपको बड़ी राहत महसूस होगी.

यह सेंसिटिव स्किन के लिए बहुत असरदार होता है. तरबूज के गूदे में सौफ्ट फाइबर होता है, जो डेड स्किन को हटाने का काम करता है और साथ ही चेहरे के नेचुरल एसिड के साथ मिलकर स्किन को सौफ्ट बनाता है.

तरबूज बहुत जल्दी नहीं फटते या सड़ते नहीं हैं, क्योंकि तरबूज कई एंटीऔक्सिडेंट और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता हैं, जो आपकी स्किन को सौफ्ट और यंग दिखने में मदद करता हैं.