Summer में चेहरे की सुंदरता बढ़ाएंगे आलू के ये फेसपैक


Grihshobha team अप्रैल 11, 2026 www.grihshobha.in

आधे आलू के रस में एक अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में सादे पानी से चेहरा धो लें.

आलू को कद्दूकस करके इसमें एक चुटकी हल्‍दी मिलाकर चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें. बाद में चेहरा पानी से साफ कर लें.

बिना छीले आधे आलू का पेस्‍ट बना लें और उसमें 3 से 4 चम्‍मच मुल्‍तानी मिट्टी और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाकर पेस्ट तैयार करें.

आधे आलू को छिलकर उसका रस निकाल लें और इसमें दो चम्‍मच कच्‍चा दूध मिलाकर अच्‍छी तरह मिक्‍स करके कॉटन की मदद चेहरे और गर्दन पर लगाएं. फिर 20 मिनट के बाद इसे धो लें.

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने और आंखों के डार्क सर्कल कम करने के लिए आलू का इस्तेमाल काफी समय से किया जाता रहा है.