गर्मियों में होने वाली है शादी तो इस तरह रखें अपने स्किन का ख्याल
Grihshobha teamMay 27, 2026www.grihshobha.in
रोज नारियल पानी पीएं. इस से आप की त्वचा सचमुच अंदर से चमक उठेगी. अपनी त्वचा को स्वस्थ बनाने का यह बहुत बढि़या नुसखा है.
कोई भी दवा लेने से पूर्व डाक्टर की सलाह लें, परंतु शादी के कुछ महीने पहले मल्टीविटामिन लेना शरीर को रौनक देता है, जिस से त्वचा भी दमकती है.
जंक फूड से तोबा करें. व्यायाम शरीर से जहरीले तत्त्वों को बाहर निकाल देता है, जिस का सीधा असर त्वचा पर पड़ता है.
रात को बिस्तर पर जाने से पहले चेहरा जरूर धोएं. मेकअप के साथ सोना नुकसानदेह होता है. मेकअप रिमूवर को अच्छी तरह हटा लें, क्योंकि कुछ रिमूवर त्वचा पर तैलीय अवशेष छोड़ देते हैं, जो कई बार धोने से भी साफ नहीं होते.
सप्ताह में 1 बार घर पर फेस पैक लगाएं. तैलीय त्वचा के लिए मुलतानी मिट्टी का फेस पैक तो शुष्क त्वचा के लिए मधु आधारित पैक का इस्तेमाल करें.