Summer Wedding : गर्मी में शादी अटेंड करनी हो, तो रखें इन बातों का ख्याल


Grihshobha team अप्रैल 15, 2026 www.grihshobha.in

जब भी हम किसी शादी या फंक्शन में जाते हैं तो स्वाद और तरहतरह की फूड आइटम को ट्राई करने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं. ऐसा करना बाद में आपको कष्ट देगा.

शादी में काफी भागदौड़ और नाचगाना होता है जिसमें आपकी काफी एनर्जी और पसीना निकल जाता है इसीलिए उसकी भरपाई करना बहुत जरूरी है. शरीर में पानी की कमी ना होने दें.

इस तपतीझुलसती गर्मी में आपके शरीर को आराम की जरूरत है. पूरी 8 घंटे की नींद ना सही लेकिन कोशिश करें कि दिन में आधेआधे घंटे के 1-2 पावर नैप्स जरूर ले लें.

शादी के समय घंटों खड़े रहना पड़ता है. जिससे पैरों में दर्द हो जाता है इससे बचने के लिए स्टाइलिश और कुशनिंग वाले फुटवियर को चुनें जिससे आपको कंफर्टेबल महसूस हो

गर्मियों के समय हेयरस्टाइल सिंपल रखें क्योंकि घने बालों में गर्मी ज्यादा लगती है.इसलिए बन या ब्रेडेड हेयरस्टाइल्स अपनाएं जो स्मार्ट लुक के साथ आपको गर्मी से बचाएं.