नेल्स को ऐसे बनाएं हैल्दी और शाइनी


Grihshobha team अगस्त 3, 2026 www.grihshobha.in

क्यूटिकल आयल से नेल्स व आसपास मसाज करें. ये नेल्स को डीप नौरिश करके उनकी ग्रोथ को बढ़ाने व शाइन को वापिस लौटाने में मददगार है.

जब भी आप नेलपेंट उतारे तो 2 - 3 दिन बाद ही दूसरा नेलपेंट लगाएं.

जब भी नेल बेस कोड खरीदें तो देखें कि उसमें केराटिन , विटामिन इ, कैल्शियम, सोया प्रोटीन, कैस्टर आयल जैसे इंग्रेडिएंट्स जरूर होने चाहिए.

ये नेल्स को डैमेज होने से बचाकर उन्हें हैल्दी रखने में अहम रोल निभाते हैं. बेस कोड के ऊपर ही हमेशा नेल पेंट लगाएं.

केमिकल फ्री नेलपेंट भले ही थोड़ी महंगी होती है, लेकिन नेल्स को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाती हैं.

एसीटोन नेल रिमूवर के बजाय आपको मार्केट में नोन एसीटोन , नेचुरल व आर्गेनिक नेल रिमूवर मिल जाएंगे, उन्हें ही इस्तेमाल करें. इससे नेल्स हैल्दी भी रहते हैं.