तेज धूप से बचने के लिए फौलो करें ये टिप्स


Grihshobha team अप्रैल 20, 2026 www.grihshobha.in

कपड़े हमेशा हलके रंग के पहनें. इस से गरमी भी कम लगती है और व्यक्तित्व भी आकर्षक लगता है.

घर से बाहर छतरी के बिना न निकलें और अच्छे ब्रैंड के साबुन से दिन में 2 बार नहाएं.

दिन में 2 बार सनब्लौक क्रीम का उपयोग करें. यह क्रीम यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा करती है.

सनब्लौक क्रीम खरीदते समय सनप्रोटैक्शन फैक्टर यानी एसपीएफ की जांच कर लें.

फैब्रिक्स का बेताज बादशाह है डैनिम. इस का हर मौसम के अनुकूल होना ही इसे खास बनाता है. लेकिन इस मौसम में पहना जाने वाला डैनिम पतला होना चाहिए.