आप त्वचा को मुलायम बनाना चाहती हैं तो टमाटर का रस शहद में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें. इसके पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक रखें. बाद में साफ पानी से धो लें.
टमाटरों में कई तत्व होते हैं जो कि उम्र के असर को कम करते हैं और साथ ही फ्री रेडिकल्स से भी लड़ते हैं.
आपको मुहासों की समस्या है तो टमाटर को छीलकर इसे मसल लें और इसका गूदा चेहरे पर लगाएं और सुखा लें. फिर पानी से धो लें.
कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जो लोग 3 माह में कम से कम 4-5 टेबल स्पून टमाटर के पेस्ट का इस्तेमाल करते हैं उन्हें प्राकृतिक रूप से धूप से जलन से निजात मिलती है.