गर्मियों में ट्रैवल के दौरान बैग में जरूर रखें ये चीजें


Grihshobha team जून 19, 2026 www.grihshobha.in

आप सनस्क्रीन मत भूल जाइएगा. अपनी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना बहुत जरूरी है.

आप के पास मास्क होना चाहिए जो आप को सूट करें. इस हाइड्रेशन मास्क को रात में लगाएं और सुबह फिर वही अपनी दमकती हुई स्किन पाएं.

कहीं बाहर जाने पर हम अपनी स्किन का पूरा ध्यान नहीं रख पाते, जिस की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है.ऐसे में मोइस्चराइजर स्किन पर नमी बनाए रखता है. इसलिए इसे अपनी किट में जरूर रखें.

एक अच्छी बी बी क्रीम स्किन को नमी देने के साथ प्राइमर, स्किन ट्रीटमैंट, कंसिलर और फाउंडेशन का काम करती है.

सफर में आप के पास एक ऐंटी बैक्टीरियल और पोर्स टाइटनिंग टोनर जरूर होना चाहिए. यह आप की त्वचा को ताजगी और स्फूर्ति देता है.