गर्मियों में घूमने जाते समय रखें इन बातों का ध्यान


Grihshobha team अप्रैल 17, 2026 www.grihshobha.in

आमतौर पर इन दिनों में अधिकांश मैदानी जगहों पर बहुत अधिक गर्मी होती है इसलिए घूमने के लिए पहाड़ी और ठंडे स्थान का चुनाव करना उचित रहता है

इन दिनों में गर्मी बहुत तेज और तीखी होती है इसलिए साटन, सिंथेटिक, या सिल्क फेब्रिक से बने कपड़ों के स्थान पर कॉटन, लिनेन, होजरी, खादी, चिकन और प्योर सूती फेब्रिक से बने ढीले ढाले कपड़ों का चयन करें.

गर्मियों में बाहर जाते समय चश्मा, हैट, गमछा, कॉटन स्टोल, अम्ब्रेला जैसे आवश्यक एसेसरीज को अपने साथ अवश्य रखें ताकि सूर्य की यू वी किरणों के प्रभाव से आप बचे रहें.

गर्मियों में सबसे बड़ी समस्या डिहाईडरेशन की होती है इससे बचने के लिए अपने साथ ग्लूकोज, नारियल पानी, ज्युसेज आदि अवश्य रखें और हर एक घंटे पर इन्हें लेते रहें

गर्मियों में सूर्य की यू वी किरणें अपने प्रभाव से आपके चेहरे को खराब न करें इसके लिए आप अपने साथ किसी अच्छी कम्पनी की सनस्क्रीन जरूर लेकर जायें.