इन नेचुरल चीजों से करें चेहरे पर ब्लीच


Grihshobha team सितम्बर 14, 2026 www.grihshobha.in

टमाटर एक बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट है. एक पके हुए टमाटर का रस निकाल लें. अब इस रस को पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. उसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें. इस उपाय को हर रोज करें.

दही में मौजूद लैक्ट‍िक एसिड त्वचा की रंगत निखारने का काम करता है. चेहरे पर दही लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद चेहरे को सामान्य पानी से धो लीजिए.

नींबू को नेचुरल ब्लीच के तौर पर जाना जाता है. इसमें ब्लीचिंग एजेंट होते हैं. सोने से पहले चेहरे पर नींबू का रस लगाकर सोएं.

आलू के रस को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इस प्रक्रिया को सप्ताह में एक बार करें.

पपीता भी एक नेचुरल ब्लीच है. पपीते के रस को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए और उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.