गर्मियों में अंडरआर्म्स के कालेपन को इस तरह करें दूर
Grihshobha teamअप्रैल 7, 2026www.grihshobha.in
शेव करने से बेहतर है कि आप अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग का इस्तेमाल करें. इससे बाल काफी अंदर से निकल जाते हैं और साथ में डेड-सेल्स भी हट जाते हैं
आप चाहें तो अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए बेसन, दही, नींबू और हल्दी का पैक बना लें. इसे रोजान 15 से 20 मिनट तक अंडरआर्म्स में लगाने से काफी फायदा होगा.
आलू एक नेचुरल ब्लीच है. आप चाहें तो रोजाना नहाने से पहले आलू के कुछ टुकड़े काटकर अंडरआर्म्स में रगड़ें. ऐसा करने से कालापन कम होगा.
अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए दूसरे घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें. फिटकरी से अंडरआर्म्स की सफाई करने से बदबू कम हो जाती है.
अंडरआर्म्स के कालापन को दूर करने के लिए बेसन और दही के पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.