वीकेंड बनेगा तनावमुक्त, अपनाएं ये टिप्स


Grihshobha team सितम्बर 8, 2026 www.grihshobha.in

ऑफिस में जाने के लिए अभी से हर दिन के हिसाब से कपड़े सोचकर अलग-अलग हैंगर में दिन के हिसाब से टांग दें जैसे कि मंडे में क्या पहनना है और फ्राइडे में क्या यह व्यवस्थित कर लें.

बेड शीट चेंज करें. पूरे हफ्ते जल्दबाजी में बेड शीट चेंज करने का टाइम नहीं मिलता होगा इसलिए इस काम को वीकेंड के लिए रखें.

घर के छोटे-मोटे काम करना, जाले साफ करना या बालकनी के पौधों की छंटाई और पानी देना. मिट्टी और पौधों के बीच वक्त बिताने से तनाव तेजी से कम होता है.

हफ्ते भर की भागदौड़ के बाद अपनी पसंद का कुछ नया खाना बनाना या बेकिंग करना भी एक बेहतरीन 'स्ट्रेस बस्टर' की तरह काम करता है.

अगर मॉल की भीड़भाड़ और शोर-शराबे में नहीं जाना चाहते, तो सुबह या शाम को किसी शांत पार्क या प्राकृतिक जगह पर 30-45 मिनट की वॉक के लिए निकल जाएं.