हर महिला चाहती है कि उसकी आईब्रो घनी व मोटी हो. क्योंकि मोटी आईब्रो आपके नयननक्श को और उभारने का काम जो करती है. लेकिन कुछ महिलाओं को नैचुरली ही पतली आईब्रो मिलती है व कुछ की आईब्रो समय के साथसाथ थ्रेडिंग व उस पर प्लकर इस्तेमाल करने के कारण वे पतली होने के साथसाथ अपनी शेप खोने लगती है, जो उन्हें गवारा नहीं होता. ऐसे में भले ही आप ग्रोथ बढ़ाकर आईब्रो करवाते भी हैं तब भी कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि आईब्रो को घना व मोटा बनाने के लिए कुछ टिप्स को फोलो करने की , ताकि आपको इस समस्या से निजात मिल सके.
1. वैसलीन
क्या आप जानती हैं कि वैसलीन न सिर्फ आपकी आईलैशेस को खिलाखिला व शाइनी बनाने का काम करती है बल्कि ये आपकी आईब्रो को भी मोटा बनाने में सहायक होती है. क्योंकि ये स्किन को मोइस्चर और हाइड्रेट रखने का काम करती है. इसमें मिनरल आयल होने के कारण ये स्किन को न्यूट्रिशन भी प्रदान करती है. और जब हम इसे आपकी ब्रो पर अप्लाई करते हैं तो ये उसे मोइस्चर प्रदान करने के कारण बालों को घना बनाकर उन्हें हैवी लुक देने का काम करती हैं, जिससे आपकी आईब्रो धीरेधीरे परफेक्ट शेप में आने लगती है.
