नये साल की शुरुआत हो चुकी है. वहीं बौलीवुड सेलेब्स भी न्यू ईयर मनाने के लिए वेकेशन पर जा चुके हैं, जिसकी फोटोज वह फैंस के लिए लगातार शेयर कर रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने नए साल की शुरुआत करते हुए अपनी बेटी समीशा शेट्टी का चेहरा फैंस को दिखाया है. साथ ही एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके पति राज कुंद्रा और बेटी समीषा मस्ती करते नजर आ रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं शिल्पा शेट्टी की शेयर की गई वीडियो...

वीडियो हुआ वायरल

सोशलमीडिया पर फैंस के साथ शेयर किए गए वीडियो में शिल्पा के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं बेटी समिशा (Samisha Shetty Kundra) अपने पापा पर गुस्सा होती हुई नजर आ रही हैं. शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही वीडियो पर समिशा की क्यूटनेस की तारीफ करते हुए खूब कमेंट भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बेटी समीषा की झलक दिखाते हुए शिल्पा शेट्टी ने मनाया 45वां बर्थडे, Photo Viral

फैंस को दी न्यू ईयर की बधाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...