बीते साल कई सेलेब्स ने जहां लौकडाउन के कारण कई सीरियल्स बंद हो गए तो वहीं कई स्टार्स ने अपने सीरियल्स को अलविदा कहने का फैसला किया. वहीं इस लिस्ट में 'भाभीजी घर पर हैं!' की 'गोरी मेम अनीता भाभी' यानी सौम्या टंडन का भी नाम शामिल था. हालांकि 5 साल से शो का अटूट हिस्सा रही सौम्या ने शो छोड़ने का दुख जताया था. वहीं फैंस भी उनके इस अचानक लिए फैसले से काफी दुखी हुए थे. लेकिन अब मेकर्स ने नई भाभी जा लाने का फैसला कर दिया, जिसके लिए एक्ट्रेस का चुनाव भी हो चुका है. आइए आपको बताते हैं कौन होगीं नई 'गोरी मेम'....

ये एक्ट्रेस लेंगी सौम्या टंडन की जगह

'भाभीजी घर पर हैं!' में काफी वक्त से 'गोरी मैम' यानी अनीता भाभी के रोल के लिए एक्ट्रेस की तलाश अब खत्म हो गई है. दरअसल, खबरों की मानें तो अब एक्ट्रेस नेहा पेंडसे शो में गोरी मैम का रोल निभाती नजर आएंगी. 'मे आइ कम इन मैडम' कौमेडी शो में लीड रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस नेहा पेंडसे 'भाभीजी घर पर हैं!' के प्रौड्यूसर संजय और बिनायफर के साथ काम कर चुकी हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nehha Pendse (@nehhapendse)

ये भी पढ़ें- Anupmaa: एक्सीडेंट के बाद वनराज लेगा ये बड़ा फैसला तो सभी को लगेगा झटका

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...