बीते दिनों बिग बौस 14 के वीकेंड के वार में सलमान खान के रुबीना दिलाइक को सुनाने को लेकर फैंस ने नाराजगी जाहिर की थी. इसी बीच एक बार फिर रुबीना दिलाइक के फैंस का गुस्सा देखने को मिला है. दरअसल, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नौमिनेट हुईं सोनाली फोगाट इन दिनों सारी हदें पार करती हुई नजर आ रही हैं. जहां वह अली गोनी से अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं तो वहीं किसी न किसी बात पर उनकी लड़ाई देखने को मिल रही है. इसी बीच सोनाली फोगाट और रुबीना दिलाइक की लड़ाई हो गई. जिसका कारण सोनाली का अभिनव को गाली देना बन गया. आइए आपको बताते हैं क्या है मामला...
इस बात पर हुई लड़ाई
दरअसल, सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का कहना था कि इस हफ्ते अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक, राखी सावंत के पीछे-पीछे दुम हिलाकर घुमते हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि वो इस समय घर की कैप्टन है. वहीं सोनाली की ये बात सुनने के बाद रुबीना और अभिनव को गुस्सा आ गया, जिसके कारण लड़ाई बढ़ती चली गई.
#RubinaDilaik said Apni beti bol, Haraa* ki beti ha eopic.twitter.com/SojKH2HYCl
— The Khabri (@TheRealKhabri) January 13, 2021
ये भी पढ़ें- Anupamaa: इस बात से डरी काव्या, वनराज को बताई दिल की बात
