कलर्स के रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में इन दिनों जमकर लड़ाइयां हो रही है. जहां राखी सावंत और रुबीना के बीच बहस ने नया मोड़ लिया है तो वहीं एजाज खान की प्रौक्सी बनकर आई देवोलीना भट्टाचार्जी को अर्शी खान परेशान करने का एक भी मौका नही छोड़ रही हैं. वहीं अब अर्शी खान की हरकतों से परेशान होकर देवोलीना ने एक ऐसा कदम उठा लिया है, जिसका खामियाजा एजाज खान को भुगतना पड़ सकता है. आइए आपको बताते हैं शो के नए प्रोमो के बारे में
जमकर तोड़फोड़ करेंगी देवोलीना
हाल ही में मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर घर में आई देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) घर में तोड़फोड़ पर उतारु हो गई हैं. दरअसल, शो के प्रोमो में में देवोलीना घर में खूब चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं और वो चीखते हुए कह रही हैं कि आखिर अर्शी खान ने उनके घर के बारे में कुछ भी कैसे कहा? अगले ही पल देवोलीना भट्टाचार्जी घर में मौजूद प्रॉपर्टी को तोड़-फोड़ रही हैं. देवोलीना का गुस्सा जहां सातवें आसमान पर पहुंच चुका है तो वहीं यह सब देखकर हर कोई हैरान है.
https://www.youtube.com/watch?v=RimCg_LZ0qc&feature=emb_logo
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: राखी की गंदी बातों से फूटा रुबीना का गुस्सा, फेंका बाल्टी भर पानी
