टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) इन दिनों सोशलमीडिया पर छाई हुई हैं. जहां शो में उनके जीतने को लेकर फैंस कयास लगा रहे हैं तो वहीं कई लोग उनकी बुराई करते नही थक रहे हैं. दरअसल, शो में रुबीना पर कई बार घमंडी होने का आरोप लगाया गया है, जिसके चलते वह शो के कंटेस्टेंट्स के निशाने पर आ जाती हैं. हालांकि शो के बाहर उनके फैंस और फैमिली पूरा सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. लेकिन इसी बीच कलर्स के सीईओ राज नायक ने एक ट्वीट किया है, जिसे देखकर फैंस को लग रहा है कि वह रुबीना पर निशाना साध रहे हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...

रुबीना के एटीट्यूड पर आई बात

बीते एपिसोड में भी रुबीना दिलाइक ने अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) को 'ठरकी' कहने पर राखी सावंत पर बाल्टी भरकर पानी फेंक दिया. हालांकि इस बर्ताव के लिए उन्हें पूरे सीजन के लिए नौमिनेट भी किया जा चुका है. लेकिन हाल ही में बिग बॉस से जुड़े हर खबर देने वाले एक पोर्ट्ल ने ट्वीट में कहा है 'राज नायक अप्रत्यक्ष रूप से रुबीना दिलाइक को एक्सपोज कर रहे है. क्योंकि उनके अंदर आई, मी और माईसेल्फ जैसा एटीट्यूड है. और कुछ लोग इस एटीट्यूड के कारण उन्हें स्ट्रोंग बता रहे हैं. एटीट्यूड होने का मतलब यह नहीं है कि वो स्ट्रोंग है. किसी को भी मजबूत कहने के लिए स्टैण्डर्ड होना चाहिए.' हालांकि इस ट्वीट को थोड़ी ही देर में हटा दिया गया है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...