महिलाएं अक्सर पार्लर जा कर हफ्ते या महीने में एक बार अपने चेहरे का क्लीन अप करवाती हैं, जो कि ज़रूरी भी है. बढ़ती उम्र के साथ चेहरे का खास ख्याल रखना आवश्यक हो जाता है. एजिंग से बचने के लिए महिलाओं को फेशियल और क्लीनअप करते रहना चाहिए. ऐसा करने से चेहरे की सारी गन्दगी और डैड स्किन सेल्स निकल जाते हैं जिसकी वजह से पोर्स क्लीन होते हैं.

क्लीनअप करने से दाग धब्बे भी दूर होते हैं और साथ ही फेस का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है, जिससे कि फेस ग्लोइंग नज़र आने लगता है. लेकिन‌ क्लीनअप के लिए आपको टाईम-टू-टाईम पार्लर जाने की जरूरत नहीं है. आप चाहें तो पार्लर का काम खुद घर पर भी कर सकती हैं. ये कुछ आसान स्टैप्स दिए हैं जिनको फॉलो कर के आप घर में ही पार्लर जैसा निखार पा सकती हैं.

स्टेप 1- क्लींजिंग

क्लीन-अप के लिए सबसे जरूरी है क्लींजिंग करना. पहले अपने चेहरे को नॉर्मल या गुनगुने पानी से धो लें जिससे कि आपकी त्वचा के छिद्र खुल जाएं. फिर किसी भी क्लींज़र को लेकर २ मिनट तक अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मासाज करें. आप चाहें तो शहद और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिला कर क्लींज़र की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं. क्लींजिंग करने के बाद अच्छे से चेहरे को पानी से साफ कर लें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...