कलर्स के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में हाल ही में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया गया था, जिसमें राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार नजर आईं थीं. हालांकि फैंस को रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला का इंतजार था. लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है. दरअसल, हाल ही में रिलीज किए गए प्रोमो में अभिनव शुक्ला और रुबीना डेट का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...

डेट पर जाएंगी रुबीना

अपकमिंग एपिसोड में अभिनव और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) डेट पर जाते हुए नजर आने वाले हैं.  दरअसल, ‘बिग बॉस 14 के प्रोमो में अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) शीशे की एक दीवार के दूसरी ओर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. जहां अभिनव और रुबीना एक-दूसरे से प्यार भरी बातें करते दिख रहे हैं. वहीं इस बीच अभिनव, रुबीना दिलाइक को शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं.

https://www.youtube.com/watch?time_continue=1&v=pmKyVoDzkvw&feature=emb_logo

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: Rahul और Rubina ने संग किया रोमांस तो गर्लफ्रेंड दिशा ने दिया ये रिएक्शन

राहुल और रुबीना की हुई दोस्ती

https://www.youtube.com/watch?v=34Dfzf66Dec

शो की शुरुआत से ही राहुल और रुबीना की लड़ाईया होती रही है, जिसे देखकर फैंस अंदाजा भी नही लगा सकते थे कि ये दोनों कभी दोस्त भी बन सकते हैं. लेकिन अब राहुल और रुबीना की दोस्ती हो गई हैं. जहां शो में दोनों इन दिनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं तो वहीं शो के बाहर फैंस को इनकी मस्ती देखने को मिल रही हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...