पिछले साल कोरोना महामारी के चलते कठिन परिस्थितियों के बीच पूरी दुनिया को लॉकडाउन का सामना करना पड़ा.इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए कई चैनलों ने टीवी पर पुराने व अति लोकप्रिय सीरियलों का प्रसारण कर दर्शकों और फैन्स की पुरानी यादों को दोबारा ताजा कर दिया.ऐसा ही सीरियल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा‘के साथ भी हुआ,जिसके चलते इसके दूसरे सीजन के आने का रास्ता साफ हो गया. जी हां,अब मनोरंजक सेटेलाइट चैनल ‘‘स्टार भारत’’ने दर्शकों के पसंदीदा सीरियल ‘‘मन की आवाज प्रतिज्ञा‘’के सीजन दो को पेश करने का फैसला लिया है, जिसमें काफी कुछ नयापन होगा.
View this post on Instagram
यूं भी ‘‘स्टार भारत’’ अपने दर्शकों के लिए हमेशा से असाधारण कार्यक्रम लेकर आता रहा है,जिसे वह दिलचस्प कहानियों के साथ दर्शकों के समक्ष पेश करता है.अपनी इसी सोच के साथ अब चैनल ‘मन की आाज प्रतिज्ञा’के सीजन 2 के साथ अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए पूरी तैयार है.इसका प्रसारण मार्च माह में होने वाला है.डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन राजन शाही और पर्ल ग्रे द्वारा निर्मित,लोकप्रिय सीरियल की लगभग एक दशक के बाद टीवी पर वापसी होने वाली है.इसमें प्रतिभाशाली अभिनेत्री पूजा गौर अपनी पुरानी भूमिका में नजर आएंगी.जबकि अरहान बहल और अनुपम श्याम ओझा की भी अहम भूमिकाएं होंगी.
