बिग बौस 14 का खिताब अपने नाम कर चुकीं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी जीत का जश्न मनाने में बिजी हैं, जिसकी वीडियो वह लगातार अपने फैंस के लिए सोशलमीडिया पर शेयर कर रही हैं. इसी बीच रुबीना दिलैक ने अपनी जीत के जश्न की खुशी किन्नर समाज के साथ भी शेयर की हैं, जिसके वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. आइए आपको दिखाते हैं वायरल वीडियो...
घर पर किया स्वागत
दोस्तों और परिवार के साथ अपनी जीत का जश्न मनाने के बाद रुबीना दिलैक ने अपने घर पर किन्नर समाज की गुरु का स्वागत किया है. दरअसल, रुबीना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह किन्नर समाज की गुरु का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रही हैं. साथ ही काफी सारी फोटोज भी क्लिक करवाती दिख रही हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- बापूजी के साथ डांस करती नजर आईं काव्या तो अनुपमा ने की #Pawri, देखें वीडियो
अभिनव से मिलना चाहतीं थीं गुरु मां
रुबीना के घर पहुंची गुरु मां की वीडियो सोशलमीडिया पर शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा कि , "अन्नूजी हमें आशीर्वाद देने के लिए आई थीं. वह किन्नर समाज में गुरुमा हैं और वह सक्रिय रूप से मेरे शो #shakti का हिस्सा रही हैं. और खास तौर पर गुरु मा अभिनव से मिलना चाहता था क्योंकि वह उन्हें एक अच्छे इंसान लगते हैं.
