धारावाहिक मेरे डैड की दुल्हन में निया शर्मा की भूमिका निभाकर चर्चित हुई 24 वर्षीय अभिनेत्री अंजलि ततरारी का जन्म उत्तराखंड की पिथौरागढ़ में हुआ. जब वह केवल 4 साल की थी, उनके पिता की एक एक्सीडेंट में मृत्यु हो गयी, इसके बाद उनकी माँ मोना ततरारी मुंबई आकर हिंदी और संस्कृत की अध्यापिका बनी और अंजलि की परवरिश की. अंजलि पढाई के साथ-साथ फैशन ब्लॉगर और कई विज्ञापनों में भी काम करती रही. इसके बाद उन्हें ऑडिशन के द्वारा अभिनय का मौका मिला. अभी अंजलि सोनी टीवी पर शो ‘सरगम की साढ़ेसाती’ में सरगम की मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसमे इमोशन के साथ-साथ कॉमेडी भी है. अंजलि के लिए ये भूमिका किसी चुनौती से कम नहीं. चुलबुली और हंसमुख स्वभाव की अंजलि से बात करना रोचक था, आइये जाने क्या कहती है वह अपने बारें में.

सवाल-इस चरित्र ने आपको कैसे प्रेरित किया?

पहली वजह ये थी कि ये एक कॉमेडी शो है, मैंने पहले कभी किया नहीं है. बहुत कम अवसर होता है, जब किसी कलाकार को अलग-अलग भूमिका निभाने का मौका मिलता है. इसके अलावा ये शो एक प्रोग्रेसिव विचारों वाला है, जो मुझे पसंद है. साथ ही इसकी कांसेप्ट और कहानी दोनों फ्रेश है. साढ़ेसाती से यहाँ साढ़ेसात परिवार के सदस्यों से है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...