हरी चमकदार पत्तियों वाला पुदीना भोजन का मुख्य अंग तो नहीं है परन्तु इसकी चटनी जहां भोजन का स्वाद बढ़ा देती है वहीं इसकी खुशबू किसी भी खाद्य पदार्थ के स्वाद को दोगुना कर देती है. इसकी जड़ को घर में बड़ी ही आसानी से लगाया जा सकता है. कुछ ही समय में यह काफी फैल जाता है साथ ही इसे बहुत अधिक देखभाल की आवश्यकता भी नहीं होती. इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन सी, डी, और बी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है.

पाचन तंत्र और त्वचा संबंधी रोगों में पुदीने का सेवन काफी लाभदायक होता है. इसके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है. बाजार में यह कैप्सूल और अर्क के रूप में भी मिलता है. इसकी पत्तियों को सुखाकर पाउडर बनाकर एयरटाइट जार में भरकर किसी भी सब्जी दाल में प्रयोग किया जा सकता है. रेस्टोरेंट में अक्सर स्टार्टर के साथ दही वाली मिंट चटनी सर्व की जाती है,जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है परन्तु घर पर वैसी गाढ़ी चटनी नहीं बन पाती. आज हम आपको बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी गाढ़ी और स्वादिष्ट चटनी बनाना बता रहे हैं-

कितने लोंगों के लिए 6
बनने में लगने वाला समय 10 मिनट
मील टाइप वेज

सामग्री

ताजा दही 500 ग्राम
ताजा पुदीना 1 कप
ताजा हरा धनिया 1 कप

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...