बिग बौस 14 के घर से निकलने के बाद सिंगर राहुल वैद्य सुर्खियों में हैं. जहां हाल ही में राहुल अपने जिगरी दोस्त अली गोनी और जैस्मिन भसीन के साथ गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग नजर आए थे. तो वहीं एक शादी में अपने लुक के लिए ट्रोल भी हुए थे. इसी बीच राहुल वैद्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गर्लफ्रेंड दिशा संग डांस करते नजर आ रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं राहुल-दिशा के डांस का वायरल वीडियो...
वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में राहुल वैद्य गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ दोस्त की शादी में शामिल हुए थे, जिसकी फोटोज और वीडियो उन्होंने फैंस के लिए शेयर की थी. वहीं एक फोटो में अपने आउटफिट को लेकर वह ट्रोलिंग का शिकार भी हुए थे. इसी बीच सोशल मीडिया पर राहुल और दिशा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. दरअसल, वीडियो में दिशा और राहुल वैद्य, बौलीवुड के किंग शाहरुख खान के गाने 'तुमसे मिलके दिल का' पर डांस करते दिख रहे हैं. वहीं फैंस दोनों के इस डांस की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- बापूजी से शाह हाउस वापस मांगेगा वनराज, क्या होगा अनुपमा का फैसला
