स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' में बीते दिनों होली के रंग देखने को मिला, जिसमें शाह परिवार एक होता नजर आया. हालांकि इस बीच काव्या भी दांव खेलती दिखी. लेकिन इस होली सेलिब्रेशन के बीच वनराज और अनुपमा के बीच रोमांस भी देखने को मिला. इस बीच काव्या का रिएक्शन देखने लायक था. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे

होली में अनुपमा ने किया ये काम

अब तक आपने देखा कि जहां वनराज होली में रंग से बचने के लिए एक कमरे में जाकर बंद गया तो वहीं काव्या चाहती थी कि वह अनुपमा से पहले किसी तरह से वनराज को रंग लगाए . लेकिन राखी गलती से काव्या की बजाय अनुपमा को भांग पिला देती है, जिसके बाद अनुपमा, वनराज के साथ डांस करते हुए रंग लगा देती है, जिसके बाद काव्या गुस्से में दिखती है. वहीं गुस्से में जब नंदिनी, काव्या से शाह हाउस जाने पर सवाल करती है तो वह उसे थप्पड़ मार देती हैं. साथ ही कहती हैं कि वह जल्द वनराज का तलाक फाइनल करवाकर उससे शादी कर लेगी.

ये भी पढ़ें- वनराज को सबसे पहले रंग लगाएगी अनुपमा तो काव्या को होगा बुरा हाल

अनुपमा करती है प्यार का इजहार

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...