एक बार फिर से शादियों का सीजन शुरू हो गया है. वैसे तो कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए शादी समारोह पर कई कड़े नियम लागू किए गए हैं लेकिन दूल्हा और दुल्हन के लिए शादी का दिन एक अलग अहमियत रखता है. दुल्हन बनने से पहले स्किन की नियमित देखभाल करना बहुत जरूरी होता है और कई बार स्किन से सम्बंधित रूटीन नियमित रूप से फॉलो नहीं हो पाते. लेकिन लॉकडाउन के चलते दुल्हनों को पर्याप्त समय मिला है अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए. तो अब आपको खुद ही अपनी देखभाल करनी है और इसके लिए कुछ टिप्स यहां बताए गए हैं जिन्हें आपको नियमित रूप से फॉलो करना है.

1. अच्छी डाइट है ज़रूरी :

आपको अपनी स्वस्थ डाइट के  बारे में यह सुनिश्चित करना है  कि आपके शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व और मिनरल्स  मिल रहे है या नहीं. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी स्किन का प्रकार क्या है - आपको बस अपने आप को हमेशा हाइड्रेट रखना है , ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहना है.  साथ ही साथ अपने आहार में हाइड्रेटिंग सुपरफूड्स जोड़ने की कोशिश करें, तरबूज, अंगूर, खीरे, टमाटर  आदि का सेवन करें जो आपके शरीर को  हमेशा हाइड्रेट रखते हैं. तेल और मसालेदार फूड्स का सेवन ज्यादा न करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...