इस समय कोरोना के कारण बच्चे बड़े सभी घरों में कैद हैं. बच्चे चाहे छोटे हों या बड़े उन्हें हर समय खाने के लिए कुछ न कुछ चाहिए होता है. ब्रेड तो बच्चों को यूं भी बहुत पसंद होती है और लगभग हर घर में उपलब्ध भी रहती है. आजकल तो ब्राउन, होल व्हीट, मल्टीग्रेन, गार्लिक, स्वीट, ओट्स जैसे कई फ्लेवर्स में ब्रेड आने लगी है. व्हाइट ब्रेड की अपेक्षा मल्टीग्रेन और ब्राउन ब्रेड खाना अधिक लाभप्रद होता है क्योंकि इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है. अधिक मात्रा में या नियमित रूप से ब्रेड का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है इसलिए ब्रेड का सीमित मात्रा में प्रयोग करना चाहिए. कई बार प्रयोग करने के बाद ब्रेड के कुछ स्लाइस बच जाते हैं आज हम आपको ऐसी ही एक आसान रेसिपी बता रहे हैं जिनमें आप ताजी के साथ साथ रखी और बचे ब्रेड स्लाइस का उपयोग भी कर सकतीं हैं. तो आइए देखते हैं कि इसे कैसे बनाते हैं-

कितने लोंगों के लिए         6

बनने में लगने वाला समय    25 मिनट

मील टाइप                         वेज

सामग्री

ब्रेड स्लाइस             4

शकर                     2 टेबलस्पून

साल्टेड बटर            1 टेबलस्पून

ये भी पढ़ें- Mother’s Day Special: लंच में बनाएं कॉर्नफ्लैक्स स्टफ्ड कुकम्बर

दूध                         1 टीस्पून

वनीला एसेंस            1 टीस्पून

कटे बादाम पिस्ता      1 टीस्पून

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...