जैकफ्रूट, जिसे आम भाषा में कटहल कहा जाता है की गणना फल और सब्जी दोनों में की जाती है. इस समय यह बाजार में भरपूर मात्रा में उपलब्ध है. इसका ऊपरी आवरण काफी सख्त और कांटे जैसा नुकीला होता है. इसमें से चिपचिपा दूध जैसा पदार्थ निकलता है इसलिए इसे काटते समय हाथों और चाकू पर सरसों का तेल अथवा नीबू का रस लगा लेना चाहिए. कटहल में विटामिन्स, मिनरल्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड और थायमीन जैसे अनेंको पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं जो शरीर में खून की कमी को दूर करके पाचन तंत्र और दिल को दुरुस्त रखने के साथ साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मददगार है. इससे सब्जी, आइसक्रीम, कोफ्ते और अचार आदि बनाये जाते हैं. आज हम आपको कटहल से एक ऐसी रेसिपी बनाना बता रहे हैं जो बनाने में काफी आसान होने के साथ साथ पौष्टिक तत्वों का खजाना है क्योंकि हम इसे दलिया और जैक फ्रूट से बना रहे हैं. तो आइए देखते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है-
कितने लोंगों के लिए 4
बनने में लगने वाला समय 30 मिनट
मील टाइप वेज
सामग्री
कटहल 250 ग्राम
गेहूं का दलिया डेढ़ कप
प्याज 1 बड़ा
अदरक, लहसुन पेस्ट 1 टीस्पून
हरी मिर्च 3
लौंग 3
ये भी पढ़ें- Mother’s Day Special: घर पर ही बनाएं हैल्दी रिबन पास्ता
