बीते दिनों एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए थे, जिसके बाद पुलिस द्वारा पूछताछ और कोर्ट में पेशी का सिलसिला जारी है. हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Kundra) पर कई लोग सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसी बीच पहली बार एक्ट्रेस ने अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए लोगों को कई बाते कही हैं. आइए आपको बताते हैं शिल्पा शेट्टी का पूरा स्टेटमेंट...

शेयर किया स्टेटमेंट

शिल्पा ने सोशलमीडिया के जरिए अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, 'हां, पिछले कुछ दिन हर तरह से मेरे और परिवार के लिए मुश्किलों भरे रहे हैं. कई तरह के आरोप और अफवाहें फैली हुई हैं. इस दौरान मीडिया और मेरे कथित परिचितों ने मुझ पर कई बेबुनियाद आरोप लगाए, जिसके कारण ना सिर्फ मेरी बल्कि मेरा परिवार भी ट्रोलिंग का शिकार हो रहा है. इस पर मेरा स्टैंड ये है- मैंने अभी तक इस मामले पर कोई कमेंट नहीं किया है. आगे भी नहीं करूंगी क्योंकि मामला कोर्ट में चल रहा है. इसलिए कृपया मेरे नाम से कोई भी कोट मत लिखिए.

ये भी पढ़ें- अनुपमा: वनराज पर भड़केगी काव्या, पाखी पार करेगी बदतमीजी की सारी हदें

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...