एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं. जहां बीते दिनों एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री सदमे में है तो वहीं बौलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फैंस को अपनी मां के निधन की जानकारी दी है, जिसके चलते सेलेब्स सोशलमीडिया पर उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

ट्वीट करके दी मां के निधन की खबर

कुछ देर पहले ही एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट करके फैंस और दोस्तों को जानकारी दी है कि उनकी मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. दरअसल, अक्षय कुमार की मां की तबीयत पिछले कुछ दिनों से नाजुक चल रही थी, जिसके कारण अक्षय अपनी फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़कर विदेश से भारत लौट आए थे. वहीं आईसीयू में भर्ती होने के बाद अक्षय कुमार की मां की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके चलते उन्होंने फैंस से भी दुआ करने की अपील की थी. हालांकि आज सुबह उनका निधन हो गया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...