40-45 की उम्र पार कर चुके लोग समझने लगते हैं कि अब उन की रोमांस करने की उम्र गुजर चुकी है. लेकिन सचाई यह होती है कि आजकल की भागदौड़ वाली दिनचर्या में इस के लिए उन के पास न तो समय होता है, न ही घरपरिवार में एकांत. यदि दांपत्य जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं तो रोमानियत के पलों को चुरा लें. ये बढ़ती उम्र में रिश्तों में आई ऊब और बासीपन को दूर कर नई ऊर्जा और सुखद एहसास को बरकरार रख सकते हैं. इस के लिए बस जरूरत होती है अपने में थोड़ा सा बदलाव लाने की. इस से आप के पार्टनर को जो खुशी, संतुष्टि और नयापन मिलेगा, उस से आप के प्यार की बगिया फिर से महक उठेगी.

बीना वैसे तो ठीकठाक हैं, मगर उन के 52 वर्षीय पति विवेक को उन से शिकायत है कि उन की सैक्स के प्रति हिचकिचाहट ने उन के दांपत्य जीवन को नीरस बना दिया है. जब भी विवेक उन से सैक्स की इच्छा जाहिर करते हैं, तो बीना का यह कहना होता है कि यह भी कोई उम्र है यह सब करने की. पत्नी बीना की यह बात पति की चाह को ऐसे बैठा देती है जैसे दूध में आए उफान को पानी के छींटे बैठा देते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...