टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में जल्द ही नया मोड़ आने वाला है, जिसके चलते मेकर्स तैयारी में लग गए हैं. दरअसल, वनराज, काव्या संग अनुपमा के पीछे मुंबई पहुंच गया है, जिसके चलते वह परेशान हो गई है. वहीं वनराज के लगातार ताने अनुपमा को परेशान कर रहे हैं. इसी बीच मेकर्स के नए प्रोमो ने दर्शकों को सोच में डाल दिया है.
अनुपमा उठाएगी नया कदम
View this post on Instagram
हाल ही में मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए प्रोमो में अनुपमा बेहद परेशान नजर आ रही है. दरअसल, वीडियो में वह कह रही है कि अब बस बहुत हो गया वह अपनी जिंदगी के लिए कड़ा फैसला लेगी. अनुपमा का ये प्रोमो देखने के बाद फैंस हैरान हैं. वहीं सीरियल के सेट से भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनुपमा का नया अवतार देखने को मिल रहा है. वहीं इस लुक को देखकर फैंस काफी हैरान हैं और आने वाले ट्विस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि ये वीडियो अनुपमा के किसी सीन का नहीं बल्कि रुपाली गांगुली के किसी शूट का है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- काव्या के सामने अनुज-वनराज में होगी हाथपाई! Anupama उठाएगी ये कदम
