रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशू पांडे (Shudhanshu Pandey) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) इन दिनों दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है. जहां अनुज कपाड़िया की अनुपमा से दोस्ती वनराज को खल रही है तो वहीं राखी दवे भी अनुपमा से बदला लेने की तैयारी करने वाली है, जिसके चलते सीरियल की कहानी में मजेदार ट्विस्ट आने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
राखी दवे पर बरसी अनुपमा
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि अनुपमा और अनुज की दोस्ती देखकर वनराज लगातार ताने मारते नजर आ रहा है. इसी बीच वह काव्या को छोड़ मुंबई से वनराज, अनुपमा के साथ वापस शाह हाउस पहुंचता है. जहां पर राखी दवे, बा और शाह परिवार को परेशान करते हुए नजर आती है, जिसे देखकर अनुपमा और वनराज का खून खौल उठता है. वहीं राखी दवे पर बरसते हुए अनुपमा, अनुज कपाड़िया से मिला चेक राखी दवे की नेम प्लेट के साथ उसे सौंप देती है, जिसे देखकर राखी दवे का खून खौलता है. इतना ही नहीं अनुपमा राखी दवे को घर से निकलने के लिए भी कह देती है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- राखी दवे को घर से निकालेगी Anupama, तोड़ेगी मां-बेटी का रिश्ता
