स्टार प्लस का सीरियल 'इमली' (Imlie) फैंस के दिलों पर राज कर रहा है. दरअसल, मालिनी की प्रैग्नेंसी की न्यूज से इमली और आदित्य की जिंदगी में गलतफहमियां बढ़ गई हैं, जिसके चलते सीरियल की कहानी और भी दिलचस्प हो गई है. लेकिन अपकमिंग एपिसोड में इमली की एक खबर मालिनी और आदित्य को झटका देने वाली है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
वापस घर लौटी इमली
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि मालिनी (Malini) त्रिपाठी हाउस में रहने के लिए आती है, जिसके चलते वह इमली से अपनी प्रैग्नेंसी का नाटक करके सारा काम करवाती हैं. हालांकि इमली को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन वह इमली के खिलाफ चाल चलती रहती है. इसी बीच गुंडों के चंगुल से निकलकर इमली घर वापस लौट आती है, जिसे देखकर मालिनी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. वहीं इमली (Imlie) अकेले में मालिनी (Malini) से कहती है कि वह जानती है कि उसकी किडनैपिंग के पीछे किसका हाथ है, जिसे सुनकर वह हैरान रह जाती है.
View this post on Instagram
ये भी पढे़ं- अनुज को होगा Anupama से दिल की बात ना कहने का पछतावा, करेगा ये फैसला
