स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी दिलचस्प होती जा रही है. वहीं आने वाले दिनों में मेकर्स द्वारा नए-नए ट्विस्ट भी फैंस को हैरान करने वाले हैं. दरअसल, जहां एक तरफ अनुपमा अपने सपनों की उड़ान भर रही है तो वहीं वनराज और काव्या को उसका ये सपना खल रहा है, जिसके चलते वह शाह परिवार में उसके खिलाफ जहर खोलते नजर आ रहे हैं. इसी बीच सीरियल में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह जाएंगे. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
हवन में साथ बैठे अनुज-अनुपमा
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि कि अनुपमा और अनुज कपाड़िया के नए बिजनेस की शुरुआत के लिए भूमि पूजन की तैयारियां करते हैं. लेकिन, वनराज और बा इस बात को लेकर नाखुश नजर आते हैं, जिसके चलते बा भूमि पूजन का कार्ड फाड़ देती है और ना जाने का फैसला करती है. लेकिन पूजा के दौरान तीनों वहां पहुंच जाते हैं. दूसरी तरफ, अनुपमा और अनुज कपाड़िया भूमि पूजन के दौरान हवन में बैठते हैं. जहां पंडित, अनुपमा और अनुज के हाथ की छाप एक कागज में लगाते के लिए कहता है. लेकिन वह छाप वनराज की शर्ट पर लग जाती है, जिससे डरकर काव्या कहती है कि अब वह कोई ड्रामा ना करे.
