एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशू पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है. दरअसल, अनुज कपाडिया की एंट्री के बाद से जहां अनुपमा की जिंदगी बदल गई है तो वहीं वनराज और काव्या के रिश्ते में दरार आनी शुरु हो गई है. वहीं अपकमिंग एपिसोड में वनराज के खिलाफ उसकी बेटी पाखी भी होने वाली है, जिसके चलते वनराज टूट जाएगा. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
काव्या ने उठाया वनराज के खिलाफ कदम
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि अनुज कपाड़िया से जलन के चलते वनराज जहां अनुपमा को ताने मारता नजर आ रहा है तो वहीं काव्या उसकी हरकतें देखकर परेशान नजर आ रही है. इसी के चलते काव्या (Madalsa Sharma) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए फैसला लेकर बिना वनराज को बताए अनुज और अनुपमा से मिलने जाती है. जहां वह दोनों के साथ काम करने के लिए राजी होती है. वहीं अनुज, अनुपमा से पूछता है कि वह काव्या को नौकरी पर रखे या नहीं, जिसके बाद अनुपमा, काव्या संग काम करने को राजी हो जाती है.
View this post on Instagram
ये भी पढें- काव्या को नौकरी देंगें Anuj-Anupama, क्या होगा वनराज का रिएक्शन
