सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) सई (Ayesha Singh) और विराट (Neil Bhatt) की कहानी में प्यार की एंट्री हो चुकी है, जिसके चलते पाखी (Aishwarya Sharma) कदम कदम पर जलती हुई नजर आ रही है. इसका असर जल्द ही उसकी शादी शुदा जिंदगी पर पड़ने वाला है. लेकिन इससे पहले सई और पाखी के बीच बहस होने वाली है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
सई बन रही है अच्छी बहू
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि मेडिकल कौलेज में दोबारा एडमिशन मिलने के बाद सई, बेहद खुश है. वहीं विराट उसका इस खुशी में साथ देता नजर आ रहा है. लेकिन पाखी ये बात बिल्कुल पसंद नही आती और वह दोनों को परेशान करने की कोशिश करती है. लेकिन सम्राट उसे रोक लेता है और पाखी को विराट-सई के क्वालिटी टाइम में अड़चन डालने से रोकता है. दूसरी तरफ सई एक बार फिर भवानी को मनाने के लिए और अच्छी बहू साबित होने के लिए चकली बनाती नजर आती है, जिसे देखकर भवानी बेहद खुश होती है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- GHKKPM: पाखी को फैमिली प्लानिंग के लिए कहेगा सम्राट, मिलेगा ये जवाब
