सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों काव्या (Madalsa Sharma), शाह परिवार से दूर नजर आ रही हैं. हालांकि उसके कारण नंदिनी और समर की जिंदगी में बवाल देखने को मिल रहा है. वहीं अपकमिंग एपिसोड में नंदिनी, काव्या के लिए वनराज पर बरसती हुई भी नजर आने वाली है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

नंदिनी-समर की हुई लड़ाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANUPAMA FAN PAGE (@anupama_update)

अब तक आपने देखा कि जहां मालविका और अनुज के कहने पर अनुपमा कपाड़िया हाउस में रहने का फैसला करती है तो वहीं शाह हाउस में समर और नंदिनी के बीच लड़ाई देखने को मिलती है. दरअसल, नंदिनी, समर से पूछती है कि जब सभी की गलतियों को माफ किया जा सकता है, तो उसकी मासी काव्या को माफ क्यों नहीं किया जाता. हालांकि समर जवाब देते हुए कहता है कि पश्चाताप करने वाले की गलतियों को माफ किया जाता है, इसलिए उसे अपनी मासी से 9 साल तक धोखा देने के लिए अनुपमा से माफ़ी मांगने के लिए कहना चाहिए. इसी के चलते दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ जाती है कि दोनों अपने रिश्ते को खत्म करने के बारे में एक बार सोचने के लिए कहते हैं.

 

View this post on Instagram

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...