लेखिका- दीप्ति गुप्ता
बदलती जीवनशैली में हमारे खान-पान की आदतें भी विकसित हो रही हैं. अब नाश्ते में लोग ब्रेड का सेवन ज्यादा करते हैं, क्योंकि ये सेहत के लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट है. सैंडविच के रूप में या जैम, मक्खन के साथ खाने के अलावा इससे कई तरह के स्नैक्स भी बनाए जाने लगे हैं. आमतौर पर इन सभी के लिए हम व्हाइट ब्रेड का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब बाजार में ब्रेड की कई किस्में मौजूद हैं, जिनके बारे में अब भी बहुत से लोग नहीं जानते. ये ब्रेड न केवल खाने में स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि स्वास्थ से जुड़े इनके फायदे बहुत हैं. तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं ब्रेड के प्रकार और इनसे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में.
ब्राउन ब्रेड (Brown Bread)
ब्राउन गेहूं के आटे से बनी होती है. इसे बनाने के दौरान चोकर और गेहूं के कीटाणु को नहीं हटाया जाता है. परिणामस्वरूप ब्रेड में पोषण तत्व बरकरार रहते हैं. एक ब्राउन ब्रेड में लगभग 3.9 ग्राम प्रोटीन, 21.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2.8 ग्राम फाइबर, 15.2मिग्रा कैल्शियम, 1.4 मिग्रा आयरन, 37.3 मिग्रा मैग्रीशियम, पोटेशियम, सोडियम और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. ब्राउन ब्रेड में मौजूद फाइबर बवासीर, हदय रोग, टाइप टू डायबिटीज और कब्ज के जोखिम को कम करने में मदद करता है.
