Hindi Story: मार्च का महीना था. तब न तो पूरी तरह सर्दी समाप्त होती है और न पूरी तरह गरमी ही शुरू होती है. समय बडा़ बेचैनी में गुजरता है. न धूप सुहाती है न पंखे. तनमन में भी अजीब सी बेचैनी रहती है. ऐसे  ही समय एक दिन सोचा कि बच्चों के लिए गरमियों के कपडे़ सिल लूं. सिलाई का काम शुरू किया, पर मन नहीं लगा. सोचा, थोडा़ बाहर ही घूम लूं. फिर फ्रेश हो कर काम शुरू करूंगी. घर से बाहर निकली तो वहां भी 1-2 वाहनों के अलावा कुछ नजर नहीं आया. एक तो पहाडों में जिस स्थान पर हम रह रहे थे वहां वैसे भी आबादी ज्यादा नहीं थी. बस, 4-5 मकान आसपास थे. कुछ थोडी़थोडी़ ऊंचाई वाले स्थान पर थे, इसलिए बहुत अकेलापन महसूस होता था. हां, शाम को बच्चे जरूर खेलते, शोर मचाते थे या काम पर गए वापस लौटते आदमी जरूर नजर आते थे. ऐसे में दिन के 11-12 बजे से ही सन्नाटा छा जाता था.

लेकिन उस दिन वह सन्नाटा कुछ टूटा सा लगा. इधरउधर ध्यान से देखा तो लगा कि आवाज बराबर वाले मकान से आ रही थी. जिज्ञासा से कुछ आगे बढ़ कर पडो़स के बरामदे की ओर देखा तो पडो़सिन किसी ग्रामीण महिला से बात करती नजर आईं. उन्हें बात करते देख मैं वापस आने को हुई तो उन्होंने वहीं से आवाज लगाई, फ्अरे, कहां चलीं, आओ, तुम भी बैठो.

यह पडो़सिन एक शांत सरल स्वभाव की मोटे शरीर वाली महिला थीं. मोटापे के कारण वह आसानी से कहीं आजा नहीं सकती थीं. साथ ही उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि अनेक बीमारियां भी थीं. शक्करचीनी से कोसों दूर रहने पर भी उन की जबान की मिठास किसी को भी पल भर में अपना बना लेती थी. मैं भी उन के प्यार से वंचित नहीं थी. मैं उन्हें प्यार और आदर से भाभी कहती थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...