Sweating :  अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…

सवाल-

मेरी हथेलियों और पैर के तलवों में बहुत अधिक पसीना आता है और यह समस्या बारहों महीने बनी रहती है. कभीकभार कुछ दिन के लिए आराम आता है, लेकिन समस्या फिर से उतनी ही बढ़ जाती है. तनाव और घबराहट के क्षणों में यह परेशानी और बढ़ जाती है. कोई ऐसा उपाय बताएं जिस से मैं इस से छुटकारा पा सकूं?

जवाब-

आप की समस्या पूरे तौर पर शरीर क्रिया विज्ञान से जुड़ी हुई है. अगर हम मानसिक तनाव में रहते हैं तो इस का हमारे मस्तिष्क में बसे हाइपोथैलेमस पर सीधा असर पड़ता है. इसी से हमारे पसीने की ग्रंथियां सक्रिय हो उठती हैं. खास बात यह है कि इन ग्रंथियों की सब से बड़ी संख्या हथेलियों और पैरों के तलवों में होती हैं, इसीलिए शरीर के इन हिस्सों में सब से अधिक पसीना आता है. अगर शरीर के दूसरे अंगों, जैसे पीठ पर प्रति वर्गसैंटीमीटर 60 से 65 पसीने की ग्रंथियां होती हैं, तो हथेलियों और तलवों में यह संख्या 600-625 के बीच होती है.

इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए जरूरी होगा कि आप अपने मन को अधिक से अधिक शांत रखें. सुबहशाम सैर के लिए जाएं. कुछ समय योग के लिए निकालें. योग में ऐसे कई आसन हैं जिन से हम तनाव से छुटकारा पा सकते हैं. शव आसन और योग निद्रा इस के 2 सरल उदाहरण हैं. लगातार 3 से 6 महीने तक ये उपाय करने से आप अपने में बेहतरी महसूस करने लगेंगी. यदि फिर भी कुछ कमी महसूस हो तो उचित होगा कि किसी मनोचिकित्सक या मनोवैज्ञानिक से मदद लें. फिलहाल आप हथेलियों और तलवों पर ऐल्युमिनियम क्लोराइड का लोशन और पाउडर इस्तेमाल कर सकती हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...